24 घंटे भूखे रहकर जानकी, हाटे बाजार व गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन लेकर रवाना हुए लोको पायलट
Updated at : 16 Jul 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन मंडल रेल कर्मचारियों द्वारा रेलवे का निजीकरण एवं निगमीकरण करने के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल की गयी. ड्यूटी पर तैनात सहरसा एसोसिएशन के अंतर्गत लोको सहित सभी रेल कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा विरोध जताया. वहीं उपवास में रहकर […]
विज्ञापन
सहरसा : केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन मंडल रेल कर्मचारियों द्वारा रेलवे का निजीकरण एवं निगमीकरण करने के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल की गयी. ड्यूटी पर तैनात सहरसा एसोसिएशन के अंतर्गत लोको सहित सभी रेल कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा विरोध जताया.
वहीं उपवास में रहकर लोको पायलट जानकी, गरीब रथ, इंटरसिटी, गरीब रथ ट्रेन लेकर चालक व सहायक चालक रवाना हुए. लॉबी क्रू में 24 घंटे उपवास पर बैठे कुछ रेल कर्मचारी, जो डयूटी पर नहीं थे ने अपनी मांग पर बताया कि एनपीएस को समाप्त कर पुराना पेंशन लागू किया जाय, रनिंग कर्मचारियों को किलोमीटर भत्ता आरएसी 1980 के अनुसार शीघ्र किया जाये, रनिंग स्टाफ से 9 घंटे अधिक कार्य कराना बंद किया जाये सहित अन्य मांगे शामिल हैं.
शाखा अध्यक्ष आरके सिंह की अध्यक्षता में यह किया गया. इसमें शाखा सचिव अंगद कुमार, हिमांशु सिन्हा, मुरारी, कामेश्वर, उमेश कुमार मंडल, राजेश रजक, देवाशीष, दीपक, विकास, प्रकाश, चंदन, मुकेश, अक्षय व अन्य मौजूद थे. वहीं एसएम कार्यालय में एसएस अरूण कुमार, डिप्टी एसएस रमेश कुमार, एसएम विमल कुमार ने भी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




