धान बीज लाभुकों की जांच करेंगे पदाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहरसा : डीएम डा शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी आपदा सह डीसीएलआर राजेन्द्र दास को केदली जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केदली के विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए दो नाव व […]
विज्ञापन
सहरसा : डीएम डा शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी आपदा सह डीसीएलआर राजेन्द्र दास को केदली जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केदली के विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए दो नाव व पॉलीथिन की व्यवस्था कर दी गयी है. कोई अन्य आवश्यकता होगी तो प्रभारी आपदा व्यवस्था करायेंगे.
जिला भूअर्जन कार्यालय की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निदेशित किया कि सिमरी एवं भौरा मौजा में रैयतों के पास जिन कागजातों की कमी है. एसडीओ सिमरी शिविर लगाकर उन्हें उपलब्ध करायें. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कबीर अंत्येष्टि, शताब्दी कुष्ट निवारण योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, वृद्धजन पेंशन योजना की समीक्षा की.
आइसीडीएस की समीक्षा करते डीएम ने कहा कि सेविका, सहायिका चयन के लिए तीन जुलाई से प्रारंभ हो रहे वार्डसभा के रोस्टर की जानकारी संबंधित बीडीओ, थाना तथा विधायक को भी दें. आपूर्ति की समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार के निदेशानुसार अब प्रति परिवार किरासन तेल की आपूर्ति 1.25 लीटर ही किया जा रहा है. पूर्व में 1.5 लीटर आपूर्ति किया जाता था.
जिला कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि धान बीज के लाभुकों की प्रखंडवार सूची दें. किसी एक प्रखंड में परीक्ष्यमान पदाधिकारी द्वारा इसकी जांच करायी जाएगी. बैठक में अपर समाहर्ता धीरेन्द्र कुमार झा, उपविकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी रशिद कलीम अंसारी, डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा, डीपीआरओ जयशंकर कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










