हाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का, योजना की राशि उपलब्धता के बावजूद लाभुक वंचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 12:41 AM
विज्ञापन
सहरसा : जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि उपलब्धता के बावजूद लाभुकों को राशि नहीं दी गयी है. जबकि राज्य सरकार द्वारा जिले के आठ सौ से अधिक लाभुकों के लिए राशि का पूर्व में ही आवंटन कर दिया गया था. जिला स्तर से इस राशि को प्रखंड के लाभुकों के लिए हस्तांतरित […]
विज्ञापन
सहरसा : जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि उपलब्धता के बावजूद लाभुकों को राशि नहीं दी गयी है. जबकि राज्य सरकार द्वारा जिले के आठ सौ से अधिक लाभुकों के लिए राशि का पूर्व में ही आवंटन कर दिया गया था. जिला स्तर से इस राशि को प्रखंड के लाभुकों के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है.
इसके बावजूद भी राशि लाभुकों को नहीं मिल पायी है. प्रशासनिक सुस्ती के कारण लाभुक आज भी प्रखंड के चक्कर लगा रहे हैं. जबकि राशि लाभुकों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जानी है. इस योजना के तहत लाभुकों को पांच हजार की राशि दिये जाने का प्रावधान है.
साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष के लाभुकों का भुगतान सुनिश्चित करने के बाद ही इस वित्तीय वर्ष के लाभुकों को भुगतान का निर्देश दिया गया है. जानकारी देते सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भास्कर प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर सभी प्रखंडों को राशि दे दी गयी है. जिसमें सिर्फ पतरघट प्रखंड के 120 लाभुकों को उसका लाभ मिल सका है.
उन्होंने बताया कि अन्य प्रखंडों में राशि भेजी गयी है, लेकिन लाभुकों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाया है. जिसको लेकर निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि दो करोड़ 50 लाख राशि का आवंटन विभाग द्वारा जिले को किया गया था. जिसे प्रखंड स्तर पर लाभुकों के आधार पर राशि आवंटित कर दी गयी है.
उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस वित्तीय वर्ष में जो राशि उपलब्ध करायी गयी है, उसे लाभुकों के खाते में आरटीजीएस करते हुए उनकी एंट्री ई-सुविधा पर कराना सुनिश्चित करें व लाभुकों के लिए आलरेडी पेड आप्शन का चयन करें. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों को मिलाकर लगभग छह हजार से भी अधिक लाभुकों के लिए आवंटन उपलब्ध कराया गया है. जिसमें सिर्फ पतरघट प्रखंड के 120 लाभुकों की अबतक एंट्री हुई है. जिससे यह प्रतीत होता है कि राशि का वितरण अन्य प्रखंडों में अभी तक नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










