घटिया निर्माण सामग्री से गुस्साये ग्रामीणों ने बंद करा दिया काम

Updated at : 09 May 2019 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
घटिया निर्माण सामग्री से गुस्साये ग्रामीणों ने बंद करा दिया काम

पतरघट : धबौली पूर्वी पंचायत के रहुआ बस्ती स्थित वार्ड नंबर 5 नयानगर महादलित टोला में करोड़ों की लागत से बनाये जा रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने एवं गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों के […]

विज्ञापन

पतरघट : धबौली पूर्वी पंचायत के रहुआ बस्ती स्थित वार्ड नंबर 5 नयानगर महादलित टोला में करोड़ों की लागत से बनाये जा रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने एवं गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नींव ढलाई कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की जांच की मांग प्रशासन से की.

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों में शंकर यादव, ललन यादव, पप्पू यादव, इंदल यादव उर्फ पंकज, बुलबुल यादव, मसुदन यादव, विशो यादव, सतरहन सादा, विनय सादा, संतोष सादा, पृथ्वी सादा, संजय सादा सहित अन्य का आरोप था कि कार्यस्थल पर कहीं भी सूचनापट्ट नहीं लगाया गया है.
इससे सही तरीके से जानकारी नहीं मिल पा रही है तथा नींव की ढलाई कार्य में संवेदक द्वारा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. लोकल बालू में सोनसेंड मिलाकर काम किया जा रहा है.
गिट्टी सहित कार्यस्थल पर तीन नंबर के ईंट से कार्य किया जा रहा है. जंग लगा हुआ छड़ व लोकल पैंकिग के घटिया सीमेंट से कार्य किया जा रहा है. कार्यस्थल पर मजदूर के अलावा कोई भी नहीं रहता है. उन्होंने बताया कि कार्य में संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है. उन्होंने बताया कि जब तक कार्य स्थल पर विभागीय जेइ एवं संवेदक उपस्थित नहीं होते हैं.
तब तक कार्य बाधित रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि अगर संवेदक द्वारा काम शुरू किया गया तो हमलोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे. इस बाबत बीडीओ दीपक राम ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है. चूंकि इसका टेंडर के तहत निर्माण होता है. फिर भी संवेदक द्वारा अगर गड़बड़ी की जा रही है तो हम अपने स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन