चार अपराधी चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
चार अपराधी चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोरलाही सहित आसपास के इलाके में हथियार के बल पर बाइक छिनतई सहित अन्य अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अपराधी को देशी कट्ठा, चाकू व अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा है. सदर थाना में […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोरलाही सहित आसपास के इलाके में हथियार के बल पर बाइक छिनतई सहित अन्य अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अपराधी को देशी कट्ठा, चाकू व अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा है.

सदर थाना में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष पुनि राजमणि को सूचना मिली कि कोरलाही बायपास तीनमुहानी के पास कुछ कुख्यात अपराधकर्मी किसी लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हैं.
उन्होंने सूचना की जानकारी गश्ती में तैनात सअनि हरेश कुमार सिंह को दी. सूचना का सत्यापन के लिए सअनि श्री सिंह सदल बल कोरलाही बायपास तीनमुहानी के पास पहुंचे तो दो बाइक के पास खड़े पांच युवक पुलिस को देख भागने लगा.
जिसके बाद जवानों के सहयोग से चार लोगों को पकड़ा गया. एक युवक भागने में सफल रहा. पूछताछ में युवकों ने झपड़ा टोला निवासी सन्नी कुमार, मंगल कुमार, कोरलाही निवासी प्रभाकांत कुमार व रूपनगरा निवासी पप्पू कुमार बताया. वहीं भागने वाले का नाम व पता झपड़ा टोला निवासी गुरूदल शर्मा बताया.
हथियार व चोरी की दो बाइक जब्त : एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि अपराधियों के पास से ग्लैमर बाइक (बीआर 43 डी 5756) एवं बिना नंबर प्लेट के होंडा ड्रीम युगा बाइक बरामद की गयी.
पकड़ाये युवकों की तलाशी लेने पर सन्नी कुमार उर्फ टीमा शर्मा के कमर से लोडेड देशी कट्ठा बरामद व एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया. पप्पू कुमार के पास से एक टैब व तीन मोबाइल, मंगल कुमार के पास से एक मोबाइल, प्रभाकांत कुमार के पास से एक चाकू बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ग्लैमर बाइक पर प्रभाकांत कुमार व ड्रीम युगा बाइक पर पप्पू कुमार ने अपना दावा दिया. लेकिन स्वामित्व के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन