पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं बाइक चोर, तीन माह में कई जगहों से दो दर्जन बाइकों की चोरी, कार्रवाई के नाम पर होती है खानापूर्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोर व पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर बाइक चोर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. बाइक चोरी पर रोक लगाने में सदर थाना पुलिस असफल हो रही है. जिसका परिणाम है कि घर के आगे से भी दिनदहाड़े बाइक […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोर व पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर बाइक चोर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. बाइक चोरी पर रोक लगाने में सदर थाना पुलिस असफल हो रही है. जिसका परिणाम है कि घर के आगे से भी दिनदहाड़े बाइक चुराने से चोर गिरोह के सदस्य सफल हो रहे हैं. सूत्रों के अनुसार बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी किन्हीं अधिकारी को दी जाती है.
लेकिन वह बाइक खोजने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं. जिसके बाद चार्जशीट दायर कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं. वहीं यदि चोरी हुई बाइक को बरामद करना हो तो पीड़ित को स्वयं सजग रहना पड़ता है. अन्यथा पुलिस के भरोसे रहने पर कोई खास फायदा नहीं मिलता है.
जानकारी के अनुसार बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित को ही थाना से लेकर न्यायालय तक का चक्कर लगाना पड़ता है. पीड़ितों के अनुसार बाइक चोरी के बाद जिस बाइक की इंश्योरेंस रहता है, उसे तो कुछ उम्मीद भी रहती है और जिसका इंश्योरेंस अपटूडेट नहीं होता है. वह मामला दर्ज कराने के बाद नयी बाइक लेने की जुगाड़ में लग जाते हैं. सूत्रों के अनुसार कोई चोरी की बाइक यदि बरामद भी होती है तो उसमें पीड़ित का ही सहयोग रहता है.
जिसके बाद भी उन्हें ही थाना व न्यायालय का चक्कर लगाना पड़ता है. बाइक बरामदगी के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता से न्यायालय को सूचित कराने, न्यायालय से मांगी गयी रिपोर्ट भिजवाने, बाइक के साथ अनुसंधानकर्ता का तस्वीर खिंचवाने के बाद न्यायालय से रिलीज आदेश निकलवाना होता है.
105 दिन में 23 चोरी
नये साल के चार जनवरी से शुरू हुई बाइक चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है. सप्ताह में एक से दो बाइक की चोरी हो ही जाती है. जिससे बाइक चालक हमेशा सशंकित ही रहते है.
चोरी एक नजर में
04 जनवरी – स्टेडियम के समीप से भारतीय नगर निवासी रूस्तम अली सिद्धिकी की अपाचे बाइक चोरी हो गयी.
06 जनवरी – मत्स्यगंधा मेला देखने गये मधेपुरा जिला के चिकोनवा घैलाढ़ निवासी पप्पू कुमार की बाइक चोरी हो गयी.
10 जनवरी – मतस्यगंधा के समीप से बनगांव निवासी विकास कुमार की बाइक चोरी हो गयी.
18 जनवरी – पंचवटी निवासी सुशील यादव की बाइक गंगजला से चोरी हो गयी.
24 जनवरी – संजय पार्क के समीप से सुदेश शुक्ला की पल्सर बाइक चोरी हो गयी.
31 जनवरी – अली नगर निवासी मो अलाउद्धीन की बाइक उनके घर के आगे से दिनदहाड़े चोरी हो गयी.
02 फरवरी – गौतम नगर से मधेपुरा जिला के धैलाढ़ अर्राहा निवासी ऋषभ कुमार सिंह की बाइक चोरी हो गयी.
07 फरवरी – न्यू कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार मिश्र की बाइक घर के सामने से ही चोरी हो गयी.
10 फरवरी- सदर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी पंकज आनंद की अपाचे बाइक चोरी हो गयी.
13 फरवरी – व्यवहार न्यायालय के समीप से अधिवक्ता सौरबाजार थाना क्षेत्र के सखुआ निवासी राहुल कुमार राणा की बाइक चोरी हो गयी.
15 फरवरी – कृष्णा नगर निवासी पुष्पराज सिंह का किरायेदार संजीव राय की बाइक घर के आगे से चोरी हो गयी.
18 फरवरी- मधेपुरा जिला के कमरगामा निवासी राहुल कुमार की बाइक कचहरी चौक से चोरी हो गयी.
23 फरवरी – प्रताप चौक निवासी रामा शंकर भगत की बाइक चोरी हो गयी.
25 फरवरी – महिला कॉलेज के समीप से सौरबाजार निवासी कमलेश यादव की बाइक चोरी हो गयी.
03 मार्च – नवहट्टा निवासी बेचन कुमार की बदमाशों ने बाइक नंबर बीआर 50 के 5779 छीन लिया।
09 मार्च -बिहरा थाना क्षेत्र के सिहोल निवासी रंजीत कुमार ठाकुर की स्पलेंडर बाइक पूरब बाजार से चोरी हो गयी.
22 मार्च – सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार से अधिवक्ता राजा बाबू के घर से अपाचे बाइक चोरी का मामला सामने आया है.
22 मार्च – मंडल कारा में बंद अपने भाई से मिलने पहुंचे कृष्णा नगर वार्ड नंबर 22 निवासी शिक्षक विकास कुमार की बाइक चोरी हो गयी.
28 मार्च – पूरब बाजार स्थित सिटी हॉस्पिटल के बरामदा से महिषी थाना क्षेत्र के महिसरहो निवासी अरविंद कुमार की बाइक चोरी हो गयी.
02 अप्रैल – न्यायालय के समीप से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी निवासी सोनेलाल शर्मा की बाइक चोरी हो गयी.
06 अप्रैल- शिवपुरी निवासी मुकेश कुमार यादव की बाइक कैलू चौक समीप चोरी हो गयी.
10 अप्रैल – कैलू चौक निवासी सावन कुमार के घर के सामने से उनकी बाइक चोरी हो गयी.
10 अप्रैल -वार्ड नंबर में किराये पर रहने वाले मधेपुरा जिला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण कुमार की बाइक कैंपस से चोरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




