चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त, प्रशासन का जताया आभार
Updated at : 26 Mar 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : शहर के दंत चिकित्सक डॉ किशोर कुमार भाष्कर की गोली मार हत्या मामले का शानदार उद्भेन के लिए आइएमए, आइडीए, आयुष चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है. रविवार की देर शाम आइएमए अध्यक्ष डॉ केसी झा की अध्यक्षता व डॉ शिलेंद्र कुमार के संचालन में गांधी पथ स्थित इशर नर्सिंग होम […]
विज्ञापन
सहरसा : शहर के दंत चिकित्सक डॉ किशोर कुमार भाष्कर की गोली मार हत्या मामले का शानदार उद्भेन के लिए आइएमए, आइडीए, आयुष चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है.
रविवार की देर शाम आइएमए अध्यक्ष डॉ केसी झा की अध्यक्षता व डॉ शिलेंद्र कुमार के संचालन में गांधी पथ स्थित इशर नर्सिंग होम में चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डॉ भाष्कर व प्रो वशीकांत चौधरी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर इश्वर से प्रार्थना की गयी.
चिकित्सकों ने एक स्वर से पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि जयशंकर प्रसाद, टेक्निकल सेल प्रभारी मंगलेश मधुकर के कार्यो की प्रशंसा कर उन्हें धन्यवाद देते जारी हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की. चिकित्सकों ने कहा कि प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए भी एसपी ने लगातार छापेमारी करने की बात कही है.
अब जरूरत है डॉ भाष्कर को न्याय दिलाने के लिए परिजनों व चिकित्सक की उसे न्यायालय में सजा दिलाने की. मौके पर डॉ एसएन चौधरी, डॉ एके चौधरी, डॉ केके झा, डॉ केके मधुप, डॉ शंकर इशर, डॉ विजय शंकर, डॉ अजय सिंह, डॉ अभिषेक कुणाल, डॉ रंजेश सिंह, डॉ विनय सिंह, डॉ विमल कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ एसके अनुज, डॉ अजहर, डॉ मुरारी झा, डॉ राजीव झा, डॉ संगीता ठाकुर, डॉ अर्चना स्नेहा, डॉ हिना, डॉ सीमा झा, डॉ अर्चना आनंद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




