ePaper

भवनहीन मतदान केंद्रों पर लगेगा टेंट व शामियाना, पीसीसीपी को ट्रैक्टर नहीं दिया जायेगा मैजिक या पिकअप

Updated at : 18 Mar 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
भवनहीन मतदान केंद्रों पर लगेगा टेंट व शामियाना, पीसीसीपी को ट्रैक्टर नहीं दिया जायेगा मैजिक या पिकअप

सहरसा : जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैठक में शामिल थे. अधिकारीद्वय ने निर्देश देते कहा कि सभी बीडीओ एवं सीओ, बीएलओ के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों को अतिक्रमण मुक्त करें. उन्होंने कहा कि मतदान […]

विज्ञापन

सहरसा : जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन से संबंधित बैठक आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैठक में शामिल थे.

अधिकारीद्वय ने निर्देश देते कहा कि सभी बीडीओ एवं सीओ, बीएलओ के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों को अतिक्रमण मुक्त करें. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र अतिक्रमित रहने पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की मदद लेकर मतदान केंद्रों की सफाई कार्य करें. वहीं जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ से भवनहीन मतदान केंद्रों की जानकारी ली एवं मतदान केंद्रों पर टेंट व शामियाना लगाने की बात कही. इनमें मतदान केंद्रों में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के छह, कहरा प्रखंड में सात महिषी में दो, नवहट्टा में चार में टेंट, शामियाने की व्यवस्था की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जहां सड़क ठीक है व नाव से नदी पार करने की आवश्यकता नहीं है. वहां के किसी पीसीसीपी को ट्रेक्टर नहीं दिया जाएगा. मैजिक, पिकअप वैन या फिर 407 दिया जाएगा. एक पीसीसीपी को दो से तीन मतदान केंद्र की जिम्मेदारी दी जाएगी.
69 केंद्रों के लिए होगी नाव की व्यवस्था: बैठक में प्रखंड वार वैसे मतदान केंद्रों की समीक्षा की गयी. जहां मतदानकर्मियों एवं पीसीसीपी को मतदान केंद्र जाने में नाव की सहायता लेना पड़े.
प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने बताया कि नवहट्टा में 18, महिषी में नौ, सलखुआ में 25, सिमरी बख्तियारपुर में 26 मतदान केंद्रों पर नाव की व्यवस्था होगी. नाव की सहायता से मतदान केंद्र जाने की आवश्यकता वाले घाटों को चिह्नित करने का अधिकारियों ने निर्देश दिया.
अंचलाधिकारी इन नदी घाटों पर नाव की व्यवस्था कर उसका लॉग बुक खोलने का कार्य करेंगे. नाव पर झंडा एवं अन्य सरकारी निर्देश का अनुपालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष को मालूम होना चाहिए कि किस घाट से किन मतदान केंद्र के लिए ईवीएम, वीवीपट एवं मतदान कर्मी जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ बड़ी नाव का प्रयोग किया जाएगा एवं एक नाव पर चार से अधिक पोलिंग पार्टी नहीं जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद सभी पीसीसीपी सीधे संबंधित लोकसभा क्षेत्र के वज्रगृह जाएंगे.
थाना बॉर्डर पर बनेगा चेकपोस्ट: उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना बॉर्डर पर चेक पोस्ट बना दें. जहां मतदान के बाद गुजरने वाली पीसीसीपी की जानकारी दर्ज कराने की व्यवस्था हो.
साथ ही सभी थाना में एक या दो अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था रखें, जिससे किसी पीसीसीपी की गाड़ी खराब होने की स्थिति में शीघ्र बदला जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की एक कंपनी जिला पहुंच चुकी है. रविवार को पतरघट प्रखंड में फ्लैग मार्च करने का काम करेगा.
उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी फ्लैग मार्च की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी 107, 116 (3) का अलग-अलग प्रतिवेदन भेजें. सभी बीडीओ क्रिटिकल तथा वल्नरेबल मतदान केंद्रों की मैपिंग कर दो दिन के अंदर प्रतिवेदन दें.
बैठक में सी विजील एप, मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, दोनों एसडीओ, दोनों एसडीपीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर, डीआईओ, सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित डीपीआरओ शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन