72 घंटे बीत जाने के बाद भी डांसर मधु का हत्यारा नहीं किया गया गिरफ्तार

सहरसा : सोनवर्षाराज के विराटपुर में एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा में नोटों के बंडल पर पिस्टल से फायरिंग कर स्टेज डांसर आकृति उर्फ मधु की हत्या करने सहित महफिल में अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. हालांकि पुलिस का यह […]
सहरसा : सोनवर्षाराज के विराटपुर में एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा में नोटों के बंडल पर पिस्टल से फायरिंग कर स्टेज डांसर आकृति उर्फ मधु की हत्या करने सहित महफिल में अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. हालांकि पुलिस का यह दावा है कि गठित टीम सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.
घटना के दूसरे दिन पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. लेकिन कोई भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. डांसर आकृति की हत्या के बाद डांसर के मामा विजेंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया. लेकिन हत्या का मुख्य अभियुक्त सहित सार्वजनिक रूप से फायरिंग करने के सभी आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










