छेड़छाड़ की घटना के बाद बिहार के इस गांव में 17 लड़कियों ने कॉलेज, कोचिंग जाना छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा जिला में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपढा गांव की लगभग 17 लड़कियों ने छेड़छाड़ की घटना के बाद कॉलेज और कोचिंग जाना छोड़ दिया है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि छेड़छाड़ के चार आरोपियों में दो आसिफ उर्फ नन्हें और मोहम्मद कासिम को पुलिस ने […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा जिला में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपढा गांव की लगभग 17 लड़कियों ने छेड़छाड़ की घटना के बाद कॉलेज और कोचिंग जाना छोड़ दिया है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि छेड़छाड़ के चार आरोपियों में दो आसिफ उर्फ नन्हें और मोहम्मद कासिम को पुलिस ने खगड़िया जिला से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लड़कों पर सिमरी बख्तियारपुर स्थित डीसी कालेज और कोचिंग में पढ़ने जाने वाली इन लड़कियों से रास्ते में छेड़छाड़ करने का आरोप है. गौरतलब है कि गत 4 अक्टूबर को तीन लड़कियां अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर कोचिंग जा रही थीं. छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी लड़कों ने उनमें से एक छात्रा के दो भाइयों की पिटाई कर दी थी.

इस घटना के बाद गांव में गत 6 अक्तूबर को बुलायी गयी पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि जब तक लड़कियों की पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होती, तब तक उन्हें काॅलेज और कोंचिग नहीं भेजा जाये. हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लड़कियों और उनके अभिभावकों को समुचित सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उन्हें काॅलेज और कोचिंग भेजने का आग्रह किया है, लेकिन ये लड़कियां काॅलेज और कोचिंग नहीं जा रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन