चिड़ैया में करेंट लगने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
चिड़ैया में करेंट लगने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
घर से खेत जाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी सिमरी बख्तियारपुर / सलखुआ . बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिड़ैया थाना अंतर्गत रेहरवा गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर बाद उस वक्त हुई, जब किशोर किसी काम से अपने खेत में जा रहा था. मृतक किशोर चिड़ैया थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव के निवासी रणवीर चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था. घटना के संबंध में चिड़ैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त किशोर शुक्रवार को अपने खेत किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान बिजली के पोल पर लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. जिसके बाद घटना की सूचना मृतक किशोर के स्वजनों को दी गयी. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए