सहरसा में जमीन के लिए हुआ रिश्ते का खून, भतीजे ने चाचा के सीने में उतार दी गोली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमीन के टुकड़े के लिए सहरसा में रिश्ते का खून कर दिया गया. जमीन विवाद में एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

सहरसा. जमीन के टुकड़े के लिए सहरसा में रिश्ते का खून कर दिया गया. जमीन विवाद में एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली लगने से घायल हुए शख्स की पहचान बैजनाथपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है. घटना सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपट्टी गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

शत्रुघ्न यादव की कोई संतान नहीं

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न यादव की कोई संतान नहीं है. वे अपने हिस्से की जमीन परिवार के दूसरे सदस्य को देना चाहते थे, लेकिन उनका भतीजा सचिन कुमार उनकी जमीन हड़पना चाह रहा था. आरोपी भतीजा जमीन के लिए पहले से ही अपने चाचा को धमकी दिया करता था. सोमवार की देर शाम जब शत्रुघ्न यादव बाजार से घर लौट रहे थे, तभी आरोपी भतीजे ने उनके ऊपर गोली चला दी.

जांच में जुटी पुलिस 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है और आरोपी भतीजे को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन