कागजों पर ही करा डाला काम

नोखा (रोहतास) : नगा पंचायत विकास की तो करती है, लेकिन यह महज कागजों में ही सीमित रह गया है. योजना का काम कागज पर ही कर पैसा निकाल लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. गौरतलब हो कि इसरी टोला नगर पंचायत का वार्ड 14 में जिला लोक शिकायत निवारण में शिकायत […]
नोखा (रोहतास) : नगा पंचायत विकास की तो करती है, लेकिन यह महज कागजों में ही सीमित रह गया है. योजना का काम कागज पर ही कर पैसा निकाल लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. गौरतलब हो कि इसरी टोला नगर पंचायत का वार्ड 14 में जिला लोक शिकायत निवारण में शिकायत भ्रष्टाचार उजागर मंच के संतोष कुमार द्वारा की गयी थी.
जिसकी जांच की गयी. जांच करने पर पाया गया कि नगर पंचायत नोखा के निविदा संख्या 01/ 2013-14 के योजना संख्या 13 वार्ड संख्या 14 इसरी टोला में ललन चौधरी के जमीन से राजेंद्र चौधरी के घर होते हुये शंकर जी के मंदिर तक ईंट्टीकरण का कार्य करना है जिसकी प्राक्कलित राशि 1 लाख 9 हजार है. इस योजना में काम कराये बिना ही राशि की निकासी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










