डाक विभाग की कार्यशैली ने किया नौकरी से वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : डाक विभाग की कार्यशैली से या कहे, तो विभाग की लापरवाही से एक युवक नौकरी से वंचित रह गया. यह गंभीर व चौकाने वाला मामला चेनारी निवासी सूरज प्रसाद के संतोष कुमार के साथ हुआ है. संतोष कुमार ने आरा के न्यायालय में चतुर्थ वंर्गीय कर्मचारी के लिए आवेदन दिया था. इसका […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : डाक विभाग की कार्यशैली से या कहे, तो विभाग की लापरवाही से एक युवक नौकरी से वंचित रह गया. यह गंभीर व चौकाने वाला मामला चेनारी निवासी सूरज प्रसाद के संतोष कुमार के साथ हुआ है. संतोष कुमार ने आरा के न्यायालय में चतुर्थ वंर्गीय कर्मचारी के लिए आवेदन दिया था. इसका बुलावा पत्र 16 सितंबर को भेजा गया.19 सितंबर को चेनारी डाकघर में पहुंच चुका था. युवक चिट्ठी के इंतजार में अपनी कीस्मत को दोष दे ही रहा था कि 27 सितंबर को डाकिया संध्या तीन बजे चिट्ठी ले कर घर पहुंचा.
चिट्ठी के अनुसार युवक को 26 सितंबर को ही आरा न्यायालय में उपस्थित होना था. चिट्ठी देर से देने के कारण पूछने पर डाकिए ने युवक के साथ बदसलूकी की. लाचार युवक ने डाक अधीक्षक को आवेदन दे जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में डाक अधीक्षक रास बिहारी राम ने कहा कि युवक ने आवेदन दिया है. मामला गंभीर है. जांच करने का आदेश दे दिया गया है. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










