प्रमुख स्थानों पर जलजमाव

Published at :20 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों पर जलजमाव

वार्ड में अस्पताल, स्कूल सिनेमा हॉल व मार्केट कॉॅम्प्लेक्स सब कुछ कोचस : नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सरकारी अस्पताल, मिडिल स्कूल, सिनेमा हाल सहित अनेक मार्केट व कॉम्प्लेक्स हैं. इसमें दर्जनों व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. यह पूरा इलाका डाॅक्टर, शिक्षक, व्यवसायी, कोचिंग सेंटर व शिक्षण संस्थानों से भरा पड़ा हैं. प्रतिदिन हजारों लोगों […]

विज्ञापन
वार्ड में अस्पताल, स्कूल सिनेमा हॉल व मार्केट कॉॅम्प्लेक्स सब कुछ
कोचस : नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सरकारी अस्पताल, मिडिल स्कूल, सिनेमा हाल सहित अनेक मार्केट व कॉम्प्लेक्स हैं. इसमें दर्जनों व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. यह पूरा इलाका डाॅक्टर, शिक्षक, व्यवसायी, कोचिंग सेंटर व शिक्षण संस्थानों से भरा पड़ा हैं.
प्रतिदिन हजारों लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहता हैं. बावजूद यह इलाका प्रशासनिक उपेक्षा की वजह से जलनिकासी की समस्याओं से जूझ रहा है. इस इलाके के लोग तीन महीने घुटनों भर पानी में घुसकर घरों में पहुंचते है और विशेष परिस्थिति में ही घर से बाहर कदम निकालते हैं. ये अपने घरों में ही जलजमाव की वजह से कैद की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं. नालों की सफाई नहीं होने और इसके जमीन को जगह जगह अतिक्रमण किये जाने की वजह से यह पूरा इलाका झील बना है़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से में रुका हुआ गंदा पानी जमा है़ राजकीय मध्य विद्यालय की स्थिति भी कमोवेश वहीं है. इस विद्यालय के कैंपस में भी पानी ठहरा हैं. इसकी जलनिकासी नहीं हो पा रही है.
इसके अलावा बहुत से घरों में शौचालय नहीं है. अधिकतर परिवार के लोग जो पहले बीपीएल में थे वो नये सर्वेक्षण में उनका नाम ही नहीं हैं. इसका नतीजा है कि वो अर्थाभाव में जहां चावल और गेहूं की समस्या उनकी हल हो जाती थी. वो अब नहीं मिलने की वजह से जिंदगी कष्टकर हो गयी है. नगर पंचायत के मुख्य सडको को छोड दिया जाए तो बाकी हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हैं. इसके वजह से गलियों में अंधेरा पसरा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन