ग्रामीणों ने नाला सफाई की मांग की

Published at :15 Sep 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नाला सफाई की मांग की

करगहर : बाजार के बीचोबीच होकर बहने वाली करगहर राजवाहा से निकलने वाली नाले की सफाई करने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन व सिंचाई विभाग से की है. समाजसेवी दीपक रंजन वर्मा, लालबाबु कुमार, सुनील सिंह, वार्ड सदस्य सीमा कुमारी, जय हिन्द सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि लोगों ने बताया कि जब से करगहर राजवाहे […]

विज्ञापन

करगहर : बाजार के बीचोबीच होकर बहने वाली करगहर राजवाहा से निकलने वाली नाले की सफाई करने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन व सिंचाई विभाग से की है. समाजसेवी दीपक रंजन वर्मा, लालबाबु कुमार, सुनील सिंह, वार्ड सदस्य सीमा कुमारी, जय हिन्द सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि लोगों ने बताया कि जब से करगहर राजवाहे का निर्माण हुआ है, तब से यह नाला बनाया गया है. इस नाले के बदौलत करगहर व निमडिहरा मौजा के सौ एकड़ के फसलों की सिंचाई की जाती रही है. लेकिन, गत दो तीन वर्षों से विभागीय उपेक्षा के चलते यह नाला बंद पड़ा है. इससे किसानों को कृषि कार्य करने के लिए सिंचाई की समस्या झेलनी पड़ता रही है.

यही सफाई के अभाव में इस नाले में पानी की बहाव बिल्कुल बंद हो गया. इससे इसमें कचड़ा जम गया है. बाकी बची कसर को नाले के किनारे घर बनाकर रहनेवाले लोगों ने पूरा कर दिया गया है. उनके द्वारा नाले में ही घर व आसपास के कचड़े को फेंक दिया जाता है. इससे नाला के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगा है. वहीं, इस नाले में फेंके जाने वाले कचड़े से निकलने वाले दुर्गंध व इसमें पनपने वाले मच्छरों के प्रकोप से महामारी फैलने की अाशंका व्याप्त हो गयी है. ग्रामीण ने कहा अगर इस नाले का सफाई यथा शीघ्र नहीं किया जायेगा, तो वे सड़क पर उतर आंदोलन करने को विवश होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन