वार्ड 25 के नगर पार्षद गिरफ्तार

डेहरी : डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 25 के पार्षद मदन प्रसाद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वार्ड 28 के पार्षद श्रावण कुमार अटल के निवास पर पुलिस ने दबिश दी. लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े. थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि दोनों वार्ड पार्षदों पर वर्ष 2013 […]
डेहरी : डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 25 के पार्षद मदन प्रसाद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वार्ड 28 के पार्षद श्रावण कुमार अटल के निवास पर पुलिस ने दबिश दी. लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े. थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि दोनों वार्ड पार्षदों पर वर्ष 2013 में मृत मजदूरों के नाम पर राशि गबन करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
उसी मामले में पार्षद की गिरफ्तारी की गयी है. एक पार्षद की खोज की जा रही है. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है. गौरतलब है कि वर्ष 2013 में वार्ड में सफाई के लिए लगाये गये मजदूरों में तीन की मौत के बावजूद करीब 6444 रुपये की निकासी की गयी थी. उस समय के इओ ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










