घरों में कील ठोक तार को फंसाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

आवेदन के बावजूद अधिकारियों की सुस्ती से ठीक नहीं हो रही समस्या सासाराम (शहर) : शहर के कई इलाकों में बिजली विभाग की कार्यशैली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है. जर्जर लटकते तारों के कारण हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है़ लेकिन, विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे […]
विज्ञापन
आवेदन के बावजूद अधिकारियों की सुस्ती से ठीक नहीं हो रही समस्या
सासाराम (शहर) : शहर के कई इलाकों में बिजली विभाग की कार्यशैली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है. जर्जर लटकते तारों के कारण हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है़
लेकिन, विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं. शहर के कई मुहल्लों में आज भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली का तार घर तक पहुंचाया गया है़ बिजली विभाग की मनमानी व लचर व्यवस्था हर पल जिदंगी निगलने को आतुर है. बेरहमी के इस आलम में बेबस लोगों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है. शहर के वार्ड नंबर 11 के प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के समीम स्वामी कॉलोनी में काफी पुराना तार लटक रहा है़
घरों में भी करेंट फैलने की आशंका : वार्ड नंबर 11 के प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के समीप से स्वामी कॉलोनी में जाने वाली गली में मुख्य सड़क से लेकर अंदर गलियों में बांस-बल्ली के सहारे कई घरों में कनेक्शन दिये गये हैं. इसके कारण जमीन से कुछ ही फुट ऊपर में बिजली के तार झूल रहे हैं. इन झूलते तारों को कसने के लिए कुछ लोगों ने दूसरे के घरों के पिछले हिस्से में कील गाड़कर तार को फंसा दिया है. ऐसे में इन घरों में रहने वाले लोग भी किसी अनहोनी की आशंका के चलते सहमे रहते हैं.
पोल से 40 मीटर दूर तक ही कनेक्शन: विभागीय नियमों की बात करें तो पोल से सिर्फ 40 मीटर की दूरी तक ही कनेक्शन दिया जा सकता है. इससे अधिक दूरी के लिए पोल लगाना होता है.
लेकिन विभाग द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. तारों के टकराने से निकल रही चिनगारी: बिजली आते ही काफी नीचे लटक रहे तारों के टकराने से चिनगारी निकलने लगती है़ इसे देख कर लोगों की चिंता बढ़ जाती है़ मोहल्लेवासियों को किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है़ इधर, स्वामी कॉलोनी में जर्जर तारों के नीचे से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र स्कूल जा रहे हैं. जब तक बच्चे सुरक्षित घर नहीं आ जाते अभिभावक का मन सशंकित ही रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










