हाइकोर्ट के आदेश पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य रुका

Published at :30 Jul 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य रुका

सासाराम (सदर) : नोखा में निर्माणाधीन बस स्टैंड पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. जिला पर्षद की जमीन पर नगर पंचायत की मद से बुडको द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है. नगर पंचायत द्वारा विवादित व नियमों को ताक पर रख कर विवादित जमीन पर बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव लाने के बाद […]

विज्ञापन

सासाराम (सदर) : नोखा में निर्माणाधीन बस स्टैंड पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. जिला पर्षद की जमीन पर नगर पंचायत की मद से बुडको द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है. नगर पंचायत द्वारा विवादित व नियमों को ताक पर रख कर विवादित जमीन पर बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव लाने के बाद हमेशा सुर्खियों में रहा.

प्रस्तावित जमीन पर संवेदक द्वारा काम लगाने पर मानिक चंद द्वारा दायर याचिका पर न्यायालय ने जैसा है, वैसा रहेगा का आदेश दिया. इसकी पुष्टी करते हुए सीओ राहुल ने बताया की इसकी कॉपी मुझे मिली है. इस स्थान पर स्टे मिला है. वहां का काम रोकने का आदेश संवेदक को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन