डालमियानगर पल्स टू स्कूल में पहुंची बिजली

डेहरी ऑन सोन : उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर में सोमवार को बिजली आपूर्ति का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने किया. उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति के बिना जहां परेशानियों का सामना करना पड़ता था. शिक्षक वरुण कुमार नीरज के अथक प्रयास से ही आज बिजली की आपूर्ति […]
डेहरी ऑन सोन : उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर में सोमवार को बिजली आपूर्ति का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने किया. उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति के बिना जहां परेशानियों का सामना करना पड़ता था. शिक्षक वरुण कुमार नीरज के अथक प्रयास से ही आज बिजली की आपूर्ति हो सकी है. वहीं, अभिभावक राम लगन सिंह ने कहा कि विद्यालय बिल्डिंग के बने हुए कई दशक बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गयी थी.
इसके कारण शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को झेलना पड़ता था. मौके पर अधिवक्ता रवि शेखर शिक्षक अमरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, समाजसेवी डाॅ उमेश सिंह, संतोष कुमार, रामाश्रय सिंह, भुनेश्वर सिंह आदि कई लोग मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता वरुण कुमार नीरज ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










