तीन दिसंबर को जिले के 341 दिव्यांगों के बीच बांटी जायेंगी ट्राइसाइकिलें
Updated at : 21 Nov 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को सशक्त बनाने व नित्य कार्यों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा. जिले के 341 दिव्यांगों को तीन दिसंबर को ट्राइसाइकिलें मिलेंगी. उक्त ट्राइसाइकिल अनुमंडल स्तर पर मिलेगी. इसके लिए दिव्यांगों को एक आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ दिव्यांगता […]
विज्ञापन
सासाराम ऑफिस : विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को सशक्त बनाने व नित्य कार्यों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा. जिले के 341 दिव्यांगों को तीन दिसंबर को ट्राइसाइकिलें मिलेंगी. उक्त ट्राइसाइकिल अनुमंडल स्तर पर मिलेगी. इसके लिए दिव्यांगों को एक आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न प्रकार के कागजात जमा करने होंगे.
यह आवेदन दिव्यांग अपने अनुमंडल के एसडीओ या प्रखंड के बीडीओ के पास जमा कर सकते हैं. गौरतलब हो कि, दिव्यांग लोगों के प्रति सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र हर साल तीन दिंसबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाता है. हर साल इससे संबंधित अलग-अलग थीम रखी जाती है.
यूएन ने यह परंपरा साल 1992 से शुरू की है. समाज में आज भी दिव्यांगता को एक कलंक के तौर पर माना जाता है. ऐसे में लोगों में दिव्यांगता मामले की समझ बढ़ाने, दिव्यांगजनों के सामाजिक सम्मान की स्थापना, उनके अधिकारों और कल्याण पर ध्यान केंद्रित कराने के उद्देश्यों के लिए यह दिवस काफी महत्वपूर्ण है. इस संबंध में सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिसंबर को 341 ट्राइसाइकिलें दिव्यांगों के बीच बांटी जायेंगी.
इसके लिए सासाराम अनुमंडल को 139, डेहरी अनुमंडल को 50 व बिक्रमगंज अनुमंडल को 152 ट्राइसाइकिल दी जा चुकी है. इस ट्राइसाइकिल को प्राप्त करने के लिए लाभुक दिव्यांग को एक आवेदन बीडीओ या एसडीओ को देना होगा. साथ में कुछ कागजात, जिसमें एक लाख से कम वाला आय प्रमाणपत्र भी शामिल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




