5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में रविवार की रात में पांच वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. रोहतास थाना अध्यक्ष बिजेंद्र प्रताप सिंह ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म के आरोपी श्री […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में रविवार की रात में पांच वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. रोहतास थाना अध्यक्ष बिजेंद्र प्रताप सिंह ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म के आरोपी श्री भुईयां (45) से पूछताछ करने के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की चिकित्सकीय जांच व दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए उसे डेहरी भेजा गया है. पीड़ित बच्ची के चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और भुईयां की पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन