कलाकारों ने अपने सुरों से शहीदों को किया याद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2017 10:13 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर : जिला प्रशासन ने शनिवार की देर शाम शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल में शहीदों के याद में एक शाम ‘शहीदों’ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मावनजीत सिंह ढ़िल्लों, अनुमण्डल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, ओएसडी ज्ञानेन्द्र कुमार, लोक शिकायत निर्वारण पदाधिकारी ऋषीदेव झां, उप निवार्चन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : जिला प्रशासन ने शनिवार की देर शाम शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपरपस हॉल में शहीदों के याद में एक शाम ‘शहीदों’ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मावनजीत सिंह ढ़िल्लों, अनुमण्डल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, ओएसडी ज्ञानेन्द्र कुमार, लोक शिकायत निर्वारण पदाधिकारी ऋषीदेव झां, उप निवार्चन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
कार्यक्रम में कला संस्कृति व युवा कार्य विभाग, पटना के कई कलाकारों ने अपनी सुरों से जलवे बिखरे. शहीदों के याद में कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की बौछार कर दी. इसमें गायक अकबर हुसैन ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए ‘ जिस देश में गंगा बहती है-उस देश के वासी है ‘ गीत को पेश किया तो पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया.
वही गायिका पूर्णिमा कुमारी ने ‘ हर करम अपना करेगें ये वतन तेरे लिए.. दिल दिया है जान भी देगे ऐ वतन तेरे लिए ‘ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. वही गायक राहुल राज ने ‘भारत का रहने वाला हूं-भारत की बात सुनाता हूं ‘ व ‘मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे-मोती ‘, गाना को प्रस्तुत किया. मंच का संचालन सतीश पप्पू ने किया.
इन कलाकारों का साथ ढ़ोलक पर जितेंद्र सिंहा, गिटार पर माइकल, कीबोर्ड पर संजय कुमार मिश्रा, पेढ़ पर अभिशेष शुक्ला ने साथ दिया. इधर कलकारों के सुरों पर डांसर ने नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर डॉ अंकुश श्रीवास्तव, कला संस्कृति व युवा विभाग के अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, डीआरडीए निदेशक विनोद कुमार सिंह, डीपीआरओ किशोर कुमार आंनद, मॉडल थानाध्यक्ष मो इरशाद, शंभूशंकर, विनय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




