पटना की छह सड़कों का दो साल बाद भी नहीं हुआ कायाकल्प, पथ निर्माण विभाग से 50 करोड़ का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

पटना नगर निगम से दो साल पहले पथ निर्माण विभाग को सड़क हस्तांतरित हुई थी. शहर में 20 फुट से चौड़ी सड़कों का निर्माण करने का नीतिगत निर्णय पथ निर्माण विभाग ने लिया है.

विज्ञापन

पटना नगर निगम से मिली छह सड़कें दो साल बाद भी जस की तस हैं. सड़कों के चौड़ीकरण का काम नहीं हुआ है. पथ निर्माण विभाग को इसे बनाना है. इन सड़कों का चौड़ीकरण होने से भूतनाथ, कुम्हरार, कंकड़बाग, बाजार समिति, रामपुर, कदमकुआं, बारी पथ, लंगर टोली सहित आसपास के मुहल्ले में सुविधा बढ़ेगी. दो सड़कें न्यू बाइपास की ओर निकलने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी. इसके निर्माण पर लगभग 50 करोड़ खर्च होंगे. विभाग से राशि का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण पर लगभग 50 करोड़ खर्च होंगे

सूत्र ने बताया कि सड़कों को बनाने के लिए नूतन राजधानी पथ प्रमंडल की ओर से कार्ययोजना तैयार कर पथ निर्माण विभाग को भेजा गया. पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण को लेकर अंतिम मुहर लगनी है. इसके निर्माण पर लगभग 50 करोड़ खर्च होंगे. सभी सड़कों की चौड़ाई 20 फुट है.

कार्ययोजना बना कर सड़कों की भेजी गयी सूची

सूत्र ने बताया कि सड़कों के निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग को सूची भेजी गयी है ताकि विभाग द्वारा इन सड़कों को कार्ययोजना में शामिल करने से निर्माण काम संभव हो पायेगा. सड़कों की सूची में भूतनाथ रोड से अमरनाथ मंदिर होते हुए न्यू बाइपास, कुम्हरार से डाबर गली होते हुए कंकड़बाग, कंकड़बाग रोड नंबर दो से केंद्रीय विद्यालय तक, बाजार समिति गेट से रामपुर होते हुए सैदपुर, कदमकुआं में ज्ञानगंगा के बगल से पेपर मिल गली सड़क से बुद्धमूर्ति के सामने, बारी पथ लंगर टोली चौराहा भाया सब्जीबाग जानेवाली सड़क शामिल है.

Also Read: पटना के आरएमस कॉलोनी में सड़क बनी तालाब, पानी का पाइप फटने से लोगों को हो रही परेशानी
नगर निगम से दो साल पहले मिलीं सड़कें

पटना नगर निगम से दो साल पहले पथ निर्माण विभाग को सड़क हस्तांतरित हुई थी. शहर में 20 फुट से चौड़ी सड़कों का निर्माण करने का नीतिगत निर्णय पथ निर्माण विभाग ने लिया है. इसके तहत आठ सड़कों को हैंडओवर किया गया. इसमें दो सड़कों को पथ निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्ययोजना में शामिल करते हुए निर्माण कराने का निर्णय लिया. दोनों सड़कों का निर्माण काम हो रहा है. इसमें ट्रांसपोर्ट नगर से कुम्हरार होते हुए बाइपास में मिलनेवाली सड़क के अलावा कंकड़बाग में साईं नेत्रालय से होते हुए आरएमएस कॉलोनी की ओर जानेवाली सड़क में काम हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन