Road Accident: जमुई में आमने- सामने 2 बाइकों की जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर ही 2 की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

Road Accident- जमुई में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

जमुई. जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

मामला जमुई -गिद्वौर मुख्य मार्ग स्थित चौरा के पास का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धोवघट निवासी पियुष कुमार और आदर्श कुमार बाइक पर सवार होकर धोवघट से जमुई आ रहे थे. वहीं, सुग्गी गांव निवासी शुभम कुमार, शंभू गोस्वामी और अशोक राम तीनों बाइक पर सवार होकर चौरा बाजार जा रहे थे. जैसे ही दोनों की बाइक चौरा के समीप पहुंची तभी दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदर अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया

वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, इस घटना के सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है. जबकी मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतकों की हुई पहचान

बता दें कि मृत युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव निवासी मनमोहन सिंह के पुत्र आदर्श कुमार और सदर थाना क्षेत्र के सुग्गी गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान सुग्गी गांव निवासी अमीत गोस्वामी पिता शंभू गोस्वामी, सुरज राम पिता अशोक राम और धोवघट गांव निवासी पियुष कुमार पिता प्रमोद सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन