Bihar: खगड़िया में पानी भरे गड्ढे में पलटी बारात की स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Road Accident Bihar: बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बारात से लौटने के क्रम में एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Road Accident Bihar: बिहार के खगड़िया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बारात से लौटने के क्रम में एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. मृतक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बेगूसराय से बारात खगड़िया गयी थी. इस शादी समारोह में शामिल होने के बाद पांच लोग स्कॉर्पियो से बेगूसराय वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से एक बारात खगड़िया गयी थी. इस बारात में दूल्हे के कुछ दोस्त भी शरीक हुए थे. शादी समारोह संपन्न होने के बाद स्कॉर्पियो पर सवार होकर सभी पांच दोस्त वापस लौट रहे थे. इसी दौरान समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर गौशाला रोड में गाड़ी मोड़ने के क्रम में हादसे का शिकार हो गयी. स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी.

गाड़ी में सवार तीन दोस्तों की हालत अधिक गंभीर हो गयी. आनन- फानन में उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया. मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव के अन्नु कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी गांव के संतोष पांडे और विनोदपुर गांव के दीपक पाठक शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन