गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पांडेय चकिया गांव के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कए युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पांडेय चकिया गांव के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कए युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान भोरे के नरेंद्र डूमर गांव के रौशन सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह के रूप में हुई है. हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. भोरे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अनिरुद्ध सिंह और मुन्ना सिंह बाजार से घर लौट रहे थे.

इस बीच, भोरे-बगही मुख्य मार्ग पर पांडेय चकिया गांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इससे इलाज के दौरान अनिरुद्ध सिंह की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्ना पटेल सिंह को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन