Tejashwi Yadav का बयान- RLSP का RJD में हुआ विलय, कुशवाहा से पूछा- अब ‘वो’ अच्छे लगने लगे?
RJD, Tejashwi Yadav, RLSP, JDU, Upendra Kushwaha News: जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से नजदीकियां बढ़ा रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इससे पहले कि कुछ निर्णय ले पाते उनकी पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेता शुक्रवार को राजद (RJD) में शामिल हो गये. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार की दोपहर रालोसपा के नेताओं को राजद की सदस्यता दिलायी गयी.
Tejashwi yadav, RJD, RLSP, JDU, Upendra Kushwaha News: जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से नजदीकियां बढ़ा रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इससे पहले कि कुछ निर्णय ले पाते उनकी पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेता शुक्रवार को राजद (RJD) में शामिल हो गये. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार की दोपहर रालोसपा के नेताओं को राजद की सदस्यता दिलायी गयी.
आपके शहर में
मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सभी लोगों की पार्टी है. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को छोड़ कर पूरी रालोसपा का राजद में विलय हुआ है. प्रदेश की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है. उन्होंने साफ किया कि उपेंद्र कुशवाहा अकेले रह गये हैं. उनकी पार्टी अब राजद का हिस्सा बन चुकी है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया कि ये वही नेता हैं जो कहते थे कि नीतीश कुमार जैसा मित्र हो तो दुश्मन की जरूरत क्या है? अब उन्हें क्या हो गया?
राजद में शामिल हुए रालोसपा के वरिष्ठ नेताओं में पार्टी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड विजय महतो, झारखंड के प्रदेश युवा अध्यक्ष सज्जन कश्यप, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर कुशवाहा, प्रदेश महासचिवि कृष्ण कुमार महतो, मो इजहार सहित 35 प्रमुख नेता शामिल हैं. यह सभी के सभी रालोसपा में किसी ने किसी पद पर शामिल रहे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीच शब्द पर आंदोलन करने वाले उपेंद्र कुशवाहा किसके गले मिल रहे हैं. नीतीश कुमार की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उपेंदेर कुशवाहा को अब किस नजरिये से एनडीए सरकार अच्छी लगने लगी है? क्या शिक्षा व्यवस्था सुधर गयी?
फिलहाल नये साथियों के आने से राजद को मजबूती मिलेगी. कहा- मैं अपने नये साथियों का स्वागत करता हूं. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. प्रदेश में राक्षस राज है. राजद इनके खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए