Bihar News: औरंगाबाद में सड़क हादसे में राजद नेता की मौत, मुंगेर में पिकअप की टक्कर से युवक की गई जान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. औरंगाबाद में राजद के एक नेता की मौत हुई है जबकि मुंगेर में पिकअप की टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार में दो अलग-अलग सड़क हादसे की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. औरंगाबाद की घटना में रोड पार करने के दौरान राजद के एक पदधारक नेता तेज रफ्तार बाइक की चपेट में पड़ गये. बाइक की टक्कर से उन्हें गंभीर चोटें लगीं और हायर सेंटर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं मुंगेर की एक घटना में पिकअप और बाइक में भिड़ंत हो ग��ी. जिसमें बाइक सवार की मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद नेता की सड़क हादसे में मौत

औरंगाबाद में मंगलवार अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में राजद ज़िला इकाई के आरजेडी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण चौधरी की मौत हो गयी. नगर थाना अंतर्गत पुरानी बस पड़ाव के पास ये घटना घटी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने श्रवण चौधरी को जोरदार टक्कर मार दी. श्रवण चौधरी सड़क पार कर रहे थे.

बनारस ले जाने के क्रम में मौत

सड़क हादसे में राजद नेता गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे. उन्हें फौरन औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में बनारस ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. ज़िला चिकित्सालय औरंगाबाद में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read: Bihar: भागलपुर में बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, महिला की मौत, आक्रोश में मुख्य सड़क जाम
मुंगेर में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

उधर मुंगेर के एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. गंगटा मुख्य मार्ग रायपुरा स्थित विजय लाइन होटल के समीप मालवाहक पिकअप वाहन व पल्सर बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार वासुदेव पुर गांव निवासी लालमुनि यादव के पुत्र निरंजन यादव की मौके पर मौत हो गई .

पिकअप व बाइक की सीधी टक्कर

जानकारी के अनुसार खडगपुर बाजार से खेती के लिए सरसों के बीज लेकर जा रहे निरंजन यादव की पल्सर बाइक व विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही माल वाहक पिकअप वाहन में सीधी टक्कर हो गई . जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया .

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन