भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आये ऋतुराज सिन्हा, कायस्थ समाज ने किया भव्य स्वागत

Updated at : 28 Nov 2021 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आये ऋतुराज सिन्हा, कायस्थ समाज ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने अभिनंदन समारोह में जुटे कायस्थ समाज से आशीर्वाद मांगा और कायस्थ युवकों से भाजपा मे जुड़ कर राजनीति मे भागीदारी बढ़ाने की अपील की.

विज्ञापन

पटना. भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आये ऋतुराज सिन्हा का कायस्थ समाज भव्य स्वागत ने किया. राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने अभिनंदन समारोह में जुटे कायस्थ समाज से आशीर्वाद मांगा और कायस्थ युवकों से भाजपा मे जुड़ कर राजनीति मे भागीदारी बढ़ाने की अपील की.

स्थानीय सहाय सदन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे. इसका आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर ने किया था, जिसमें 60 से अधिक पूजा समितियों के साथ ही जहानाबाद, वैशाली, मोतिहारी, शेखपुरा बेतिया, गया आदि शहरों से बड़ी संख्या मे आये कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे.

विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने स्वागत करते हुए कहा कि ऋतुराज को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है. पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा ने एक शीर्ष उद्यमी के रूप मे बिहारियों को नौकरी देकर हर जाति सम्प्रदाय के 32000 परिवारों को स्वावलंबी बनाने मे ऋतुराज की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की. जेपी सेनानी कुमार अनुपम ने सामाजिक परिवर्तन मे युवाओं के जुड़ने की वकालत की.

पटना की वार्ड पार्षदों मे माला सिन्हा, सीमा वर्मा, आशीष सिन्हा, प्रमिला सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा और पूर्व मंत्री रंजीत वर्मा, वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी कुमार अनुपम, महासभा के योगेन्द्र नारायण मल्लिक, निर्मल श्रीवास्तव सतीश राजू और सुजीत वर्मा आदि मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा समेत भारी संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

ऋतुराज सिन्हा को समाज के सशक्त युवा राजनेता के रूप मे प्रतिष्ठित करने के पहल के रूप मे उनकी नियुक्ति का स्वागत किया. आयोजन मे पूजा समितियों और गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया. संचालन सुजीत वर्मा ने किया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन