Bihar News: तो रामदेव को बुर्के का इस्तेमाल करना पड़ता…पतंजलि प्रमुख के बयान पर पप्पू यादव का निशाना

Updated:
विज्ञापन

Baba-Ramdev

Rajesh Ranjan Alias Pappu Yadav Attack Baba Ramdev : मेडिसीन विवाद के बीच बाबा रामदेव के बयान पर पप्पू यादव ने निशाना साधा है. पूर्व सांसद राजेश रंजन ने कहा कि रामदेव जो गिरफ्तारी का बयां दें रहे हैं, वो सरकार के शह पर दे रहे हैं. अगर सरकार खिलाफ हो, तो बाबा को सलवार की जगह बुर्के का इस्तेमाल करना पड़ेगा. बता दें कि बाबा रामदेव का एक बयान सोशल मीडिया पर खासे चर्चा में है.

विज्ञापन

मेडिसीन विवाद के बीच बाबा रामदेव के बयान पर पप्पू यादव ने निशाना साधा है. पूर्व सांसद राजेश रंजन ने कहा कि रामदेव जो गिरफ्तारी का बयां दें रहे हैं, वो सरकार के शह पर दे रहे हैं. अगर सरकार खिलाफ हो, तो बाबा को सलवार की जगह बुर्के का इस्तेमाल करना पड़ेगा. बता दें कि बाबा रामदेव का एक बयान सोशल मीडिया पर खासे चर्चा में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सलवार बाबा धंधा में जब बाप ही साझेदार हो, तो गिरफ्तार कौन करेगा? वरना इस बार साड़ी या बुर्का इस्तेमाल करना पड़ता.’ दरअसल रामदेव का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पतंजलि प्रमुख कह रहे हैं कि किसी का बाप हमें गिरफ्तार नहीं करवा सकता.

इधर, बाबा रामदेव के बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी अटैक किया है. मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि बाबा रामदेव को किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता है, क्योंकि भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष का भी हमला- इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल भी रामदेव पर हमला किया है. सांसद डॉ संजय जायसवाल ने पोस्ट लिखकर कहा है कि विगत कुछ दिनों से एक अजीब प्रतियोगिता देख रहा हूं. हर बकवास का जवाब देना कोई आवश्यक नहीं होता है. ज्यादा बोल कर आप किसी को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने लगते हैं.

IMA ने लिखा था पत्र- बताते चलें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पिछले दिनों रामदेव के बयान पर पीएम मोदी को पत्र लिखा. पत्र में आईएमए ने कहा कि बाबा रामदेव का बयान भ्रम को उत्पन्न करता है और कोरोना की लड़ाई को कमजोर करता है. आईएमए ने पत्र लिखकर बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Also Read: ‘रामदेव कोई योगी नहीं, बकवास का न दें जवाब’- मेडिसिन विवाद के बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने IMA से की अपील

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन