Bihar Train: राजेंद्रनगर-सहरसा व कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज का समय बदला, जानें कितने बजे खुलेगी

Updated at : 25 Apr 2023 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train: राजेंद्रनगर-सहरसा व कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज का समय बदला, जानें कितने बजे खुलेगी

गाड़ी संख्या 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी का न्यू बरौनी जंक्शन और सहरसा के बीच और गाड़ी संख्या 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोकामा व बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच 17 मई से ठहराव के समय में बदलाव किया गया है

विज्ञापन

Bihar Train News: गाड़ी संख्या 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी का न्यू बरौनी जंक्शन और सहरसा के बीच और गाड़ी संख्या 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोकामा व बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच 17 मई से ठहराव के समय में बदलाव किया गया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी.

13:25 बजे सहरसा पहुंचेगी राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस

राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस 07:15 बजे राजेंद्र नगर से खुलकर न्यू बरौनी जंक्शन पर 10:25 बजे के बजाय अब 10:05 बजे पहुंच जायेगी. इसके बाद 10:28 बजे बेगूसराय, 10:53 बजे साहिबपुर कमाल, 11:20 बजे खगड़िया व 12:01 बजे मानसी रुकते हुए 13:35 बजे के बजाय 13:25 बजे ही सहरसा पहुंचेगी.

13:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगीकटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

वहीं, कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 06:15 बजे कटिहार से खुलकर मोकामा में 10:58 के बजाय 11:03 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 11:20 बजे बाढ़ व 11:37 बजे बख्तियारपुर में रुकते हुए 13:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों का अन्य स्टेशनों पर ठहराव समय पूर्ववत रहेगा.

राजेंद्रनगर से खुलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही जायेगी

चक्रधरपुर मंडल के बामड़ा और धारूआडीही स्टेशनों के बीच तीन लेवल क्रासिंग पर एलएचएस के लॉचिंग के लिए 26 अप्रैल को 10:00 बजे से 18:00 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इससे ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. मंगलवार को राजेंद्र नगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन राउरकेला में होगा. वहीं से यह राउरकेला व राजेंद्रनगर के बीच पैसेंजर स्पेशल के रूप में परिचालित की जायेगी.

दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन बिलासपुर में

26 अप्रैल को दुर्ग से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन बिलासपुर में होगा. वहीं से यह बिलासपुर और दुर्ग के बीच पैसेंजर स्पेशल के रूप में परिचालित की जायेगी. 26 अप्रैल को सम्बलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस संबलपुर से 02.45 घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन