बिहार में बढ़ते अपराध पर बोलीं राबड़ी: बिहार में जंगलराज है, माफिया राज है, यहां की कानून व्यवस्था ठीक नहीं...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Jul 2024 6:11 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

Rabri on Nitish Government: बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. अपराधियों के चंगुल से कोई बच नहीं पा रहा है. ऐसे में आज राबड़ी देवी ने कहा कि "बिहार में माफिया राज है". अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. कानून व्यवस्था सही नहीं है.

विज्ञापन

Rabri on Nitish Government: बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. अपराधियों के चंगुल से कोई बच नहीं पा रहा है. इसका उदाहरण हाल हीं में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में देखने को भी मिला है.

ऐसे में आज जब बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शूरू हुआ तो पहले दिन हीं विधान परिषद की विपक्ष की नेता राबड़ी देवी का बड़ा बयान सामने आया है. राबड़ी देवी ने कहा कि “बिहार में माफिया राज है”. अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कानून व्यवस्था सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: अब गांव की महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच, हर गांव में पांच महिलाओं का होगा चयन…

बिहार में भगवान भरोसे चल रहा राज

बता दें कि आज सोमवार से बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है. पांच दिनों तक यह सत्र चलने वाला है. आज पहले दिन अनुपूरक बजट पेश हुआ है. ऐसे में बिहार विधान परिषद विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी आरजेडी सुप्रीमो के साथ दिल्ली नहीं गईं हैं वे बिहार में हीं हैं.

इस बीच उन्होंने सरकार पर हमला बोला है. राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में माफिया का राज चल रहा है, बिहार में जंगलराज है, गुंडाराज है. भगवान भरोसे राज चल रहा है, सरकार का लक्षण ठीक नहीं लग रहा है.

सदन में भी अपराध पर बोलेंगी राबड़ी

वहीं, राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के सभापति के लिए अवधेश नारायण सिंह का समर्थन भी किया है. उन्होंने कहा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हम तो इनका समर्थन करते ही है. हमलोगों ने अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है. उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर यह भी कह दिया कि आज सत्र का पहला दिन है. सदन में अपराध पर आगे बोलेंगे.

शिवमय हुआ सुलतानगंज, श्रावणी मेले का आज होगा विधिवत उद्घाटन, देखिए गंगा घाट का वीडियो…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन