Purnia news : 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता पांच जनवरी से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 11:29 PM
विद्या बिहार आवासीय स्कूल में महिला टीम के खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ
पूर्णिया. 53 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता पांच जनवरी से नौ जनवरी 2025 तक विद्या बिहार आवासीय स्कूल, परोरा, पूर्णिया में आयोजित होगी. यह प्रतियोगिता विद्या बिहार आवासीय स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित की जा रही है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 30 राज्यों से 600 महिला खिलाड़ी और 50 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे. प्रतियोगिता की तैयारियों में आयोजन समिति और बिहार हैंडबॉल संघ पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं. इसी क्रम में बिहार महिला टीम के खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को विद्या बिहार आवासीय स्कूल में आरंभ हुआ.
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सचिव राजेश कुमार मिश्रा, प्राचार्य निखिल रंजन, संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य और बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उप-प्राचार्य जीसी सिंह, डॉ गोपाल झा, रीता मिश्रा, निदेशक आरके पॉल, फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष अमित लकड़ा, बिहार हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार, कोच संजीव कुमार और रीना कुमारी, पूर्णिया जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष अविनाश कुमार और प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे.
महिला खिलाड़ियों की भागीदारी
इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से डेढ़ दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं. खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह और प्रतिबद्धता इस बात की गारंटी है कि बिहार टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी. यह आयोजन बिहार के खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा और राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










