राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल से बैरंग लौट रहे ग्रामीण

Published at :05 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल से बैरंग लौट रहे ग्रामीण

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर चार मार्च से जारी राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पूर्णिया पूर्व प्रखंड में सरकारी कामकाज ठप हो गया है. आमजन को म्यूटेशन, भू-मापी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और जमाबंदी सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अंचल का चक्कर लगा रहे रामप्रसाद गुप्ता ने बताया एनसीएल प्रमाण पत्र की आज अंतिम तिथि है लेकिन राजस्व कर्मचारी के नहीं आने के कारण सत्यापन नहीं हो सका है. वहीं ग्रामीण मोती रजक, रामभरोश शर्मा, गणेश साह आदि ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया हूं, लेकिन बैरंग वापस लौटना पड़ा. इधर, हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारी शशि कुमार, भगीरथ प्रजापति, हरदेव कुमार, अनितल कुमार, सुरेश रजक, सुषमा कुमारी, मुकेश दास, श्रवण कुमार आदि ने बताया कि अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर वह हड़ताल पर रहने के लिए मजबूर हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन