ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो चोर धराये
डगरुआ वार्ड 2 के निवासी मो रफीक का ट्रेक्टर शनिवार की रात में डगरूआ बाजार में खड़ा था.रविवार की सुबह करीब 4 बजे दो चोर वादी के ट्रेक्टर से बैट्री की चोरी कर एक टेम्पू पर लोड कर भाग रहा था, जिसे वादी ने बाजार के लोगो के मदद से पकडकर डगरूआ थाना को सौप दिया.
पूर्णिया.डगरुआ वार्ड 2 के निवासी मो रफीक का ट्रेक्टर शनिवार की रात में डगरूआ बाजार में खड़ा था.रविवार की सुबह करीब 4 बजे दो चोर वादी के ट्रेक्टर से बैट्री की चोरी कर एक टेम्पू पर लोड कर भाग रहा था, जिसे वादी ने बाजार के लोगो के मदद से पकडकर डगरूआ थाना को सौप दिया. डगरूआ थाना के द्वारा चोरी के बैट्री एवं अन्य सामनो को विधिवत जब्त किया.पकड़ा गया चोर सोनू कुमार मुस्सफिल थाना क्षेत्र के बिलौरी का रहनेवाला है जबकि दूसरा आरोपी पंकज कुमार सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग का निवासी है.दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए