हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 11:01 PM
वे सभी शादी का कार्ड बांट कर बाइक से घर लौट रहे थे
पूर्णिया. स्कार्पियो और दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह हादसा गुरुवार की शाम डगरुआ थाना क्षेत्र के केतारे पुल के पास हुई. मृतकों में डगरुआ थाना के कन्हरिया का मो आदिल (26 वर्ष) एवं विकास कुमार (27 वर्ष) शामिल है. घायलों में मो जिशान, मो नशीम एवं अफसर है. इनमें मो जिशान एवं अफसर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक आदिल के पिता कन्हरिया के सरपंच हैं. डगरुआ थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक की मौत हुई है. स्कार्पियो को जब्त कर थाना लाया जा रहा है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. सरपंच साहिद रजा ने बताया कि दो बाइक पर उनका बेटा समेत पांच युवक गुलाबबाग से कन्हरिया की ओर जा रहे थे. वे सभी शादी का कार्ड बांट कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान केतारे पुल के पास तेज रफ्तार से सामने से आ रहे स्कार्पियो से जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें उसके बेटे और विकास कुमार की मौत हो गयी. सभी घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










