ऑटो पलटने से तीन व्यक्ति जख्मी, अन्य की स्थिति नाजुक, रेफर

Updated:
विज्ञापन

सुपौली पंचायत

विज्ञापन

भवानीपुर. थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत के दरगाहा से सुपौली स्थान जानेवाली सड़क पर मंगलवार को 2 बजे दिन में ऑटो पलटने से तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. ब्रह्मज्ञानी वार्ड संख्या 8 निवासी ऑटो चालक सह मालिक सिकंदर मुखिया का पुत्र अक्षय मुखिया अपने अन्य दो साथी ब्रह्मज्ञानी वार्ड संख्या 10 निवासी शांति ऋषि का पुत्र विनोद ऋषि एवं ब्रह्मज्ञानी वार्ड संख्या आठ निवासी शानू कुमार उर्फ कुमार को ऑटो पर लेकर दरगाहा से सुपौल स्थान मंदिर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था. पावर ग्रिड के पास सड़क में मोड़ आने के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया. ऑटो कई बार पलट जाने से शानू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. जबकि अन्य दो चोटिल हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भवानीपुर थाना को दी .थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने डायल 112 नंबर की गाड़ी भेजी. शानू को भवानीपुर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमारी स्नेहा ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शानू को हायर सेंटर भेज दिया . चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहा ने बताया कि घुटना बुरी तरह जख्मी हो गया है. फोटो:— 3 पूर्णिया 5- घायल सानू कुमार

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन