आकर्षण का केंद्र बनेगा नवनिर्मित रमेश विजय लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम

Updated at : 25 Nov 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र बनेगा नवनिर्मित रमेश विजय लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम

विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में नवनिर्मित रमेश विजय लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है, बल्कि यह क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन का केंद्र बनेगा.

विज्ञापन

दो हजार से अधिक दर्शकों की बैठने की क्षमता है इस स्टेडियम में पूर्णिया. विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में नवनिर्मित रमेश विजय लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है, बल्कि यह क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन का केंद्र बनेगा. दो हजार से अधिक दर्शकों की बैठने की क्षमता वाला यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. पिछले शनिवार को नवनिर्मित इस स्टेडियम का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा किया गया था. हरभजन सिंह ने इसे युवाओं के लिए खेल और प्रशिक्षण का एक आदर्श स्थल बताया. उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम न केवल खेल को प्रोत्साहन देगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का जरिया बनेगा. यह आयोजन संस्थापक स्व रमेश चंद्र मिश्र और उनकी धर्मपत्नी स्व विजय लक्ष्मी मिश्र की स्थायी स्मृति और विरासत को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत स्व रमेश चंद्र मिश्र और स्व विजय लक्ष्मी मिश्र की प्रतिमाओं के अनावरण से हुई. इस भावुक और प्रेरणादायक पल के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थापक के योगदान को नमन किया. इस अवसर पर खेल मंत्री सुरेंद्र महतो, पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, महापौर विभा कुमारी, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, पूर्णिया के आयुक्त संजय दुबे और कई अन्य प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद थे. इस मौके पर स्व रमेश चंद्र मिश्र की जीवन यात्रा पर आधारित “जिंदगी खूबसूरत है ” पुस्तक का विमोचन किया गया. इस पुस्तक में शिक्षा और सामुदायिक सेवा में उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाया गया है. विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार पॉल ने धन्यवाद किया. कार्यक्रम का सफल मंचन आर जे विजेता चंदेल के द्वारा किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायक संदेश: कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध पार्श्वगायक साईराम एस अय्यर की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ. इसके अलावा, कोलकाता के जगलिंग कलाकार उत्तम दास ने अपने साथी के साथ फुटबॉल जगलिंग का प्रदर्शन कर सभी का मनोरंजन किया. समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, और समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. फोटो. . 25 पूर्णिया 32- कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एवं अन्य. 33- सम्मानित करते पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह. ……………

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन