बारिश से बड़हरा मुख्य बाजार की स्थिति हुई नारकीय

Updated:
विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड स्थित बासुदेवपुर एवं बड़हरा पंचायत के मुख्य बाजार बड़हरा कोठी में बारिश से नारकीय स्थिति बन गयी है. बाजार में यत्र तत्र कीचड़,कचरा और जलजमाव से पैदल चलना भी दूभर हो गया है. बाजार में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए पिछले वर्ष बना नाला जाम हो गया है. जाम हो जाने के कारण जल निकासी के लिए बना नाला बेकार साबित हो रहा है. बाजार आनेवाली मुख्य सड़क रामोतार भगत क मस्जिद चौक, मस्जिद चौक से बड़हरी छठ पोखर तक ,धमदाहा बिहारीगंज मुख्य रोड पर , कबूतरा स्थान से बड़हरा बाजार मेन रोड दुर्गा स्थान बड़ीगदी, रेलवे स्टेशन जाने,बनमनखी जाने वाली रोड एवं गुदगुदी हाट में पानी लगा हुआ. प्रखंड के समाजसेवी अमित भगत,मनीष भगत,विवेक जायसवाल,बासुदेवपुर उप मुखिया मनीष कुमार, बिजेन्द्र गुप्ता आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. बड़हरा पंचायत के वार्ड 9 के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि यहां सड़क व नाला का निर्माण बेहद जरूरी है. वहीं स्थानीय दुकानदार पीयूष कुमार, बबलू कुमार,मानस कुमार,राजन कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार की सड़कों की दुर्गति के कारण हम लोगो का रोजगार प्रभावित हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन