एसडीपीओ ने दुर्गा मंदिरों का लिया जायजा
फायर ब्रिगेड को हाईअलर्ट रहने का निर्देश दिया है
प्रतिनिधि, जानकीनगर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा आदर्श मध्य क्रीड़ा मैदान दुर्गा मंदिर, शिलानाथ दुर्गा मंदिर, बिनोवाग्राम दुर्गापूजा, मिरचाईबाडी, रूपौली गोठ दुर्गा मंदिर, मधुवन दुर्गा मंदिर का जायजा लिया गया है. फायर ब्रिगेड को हाईअलर्ट रहने का निर्देश दिया है. बिजली विभाग को पूजा के दौरान पूर्ण सजग रहने कहा गया है. दुर्गा पूजा कमेटियों और आमलोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने की अपील की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों की भी इसमें अहम भूमिका है. उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को नशा के गोरखधंधे पर पैनी नजर रखने कहा गया है. फोटो. 8 पूर्णिया 18 कैप्शन – दुर्गापूजा मेला का जायजा लेते एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए