रेणु जयंती समारोह आठ मार्च को, सम्मानित होंगे समाज के विशिष्टजन

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 01 Mar 2026 6:28 PM

विज्ञापन

सम्मानित होंगे समाज के विशिष्टजन

विज्ञापन

पूर्णिया. कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के जयंती समारोह पर आगामी 8 मार्च को पूर्णिया नवनिर्माण मंच की ओर से समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह को लेकर रविवार को बैठक आहूत की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने की. बताया गया कि समारोह से सम्बद्ध कार्यक्रम की रूप देखा औपचारिक रूप से तय कर ली गई है. जयंती कार्यक्रम दिन के 11 बजे से स्थानीय टाउन हॉल, पूर्णिया में सम्पन्न होगा. इसमें कोसी क्षेत्र के मूर्द्धन्य साहित्यकार शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया जाना है. मौके पर पूर्णिया के सभी साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से पूर्णिया नवनिर्माण मंच के सचिव अरुण कुमार विश्वास, कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, डॉ रामनरेश भक्त, नीलू सिंह पटेल, राजेश कुमार सिंह, सुभाष ठाकुर, सचिन उर्फ बमबम मेहता, संजय कुमार सिंह, रास कुमार, रोहितस्व पप्पू, प्रमोद कुमार, आशीष आनंद,राजीव कुमार मेहता, धीरज कुमार मेहता, महेश कुमार सिंह, मनोज कुमार दर्वे, राहुल कुमार, राजकुमार मेहता, प्रदीप कुमार मेहता, सुमन कुमार मेहता, भोला कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, पिंकू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, राहुल राज यादव, अनुज यादव, साजन कुशवाहा, राजा कुशवाहा, आयुष गुप्ता, मनोज कुमार मोनू व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन