गोवा फुटबॉल मैदान में दिखेंगे रजनीश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतर प्रांतीय राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन

– अंतर प्रांतीय राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन केनगर. केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय काझा के शारीरिक शिक्षक रजनीश पाण्डेय का चयन अखिल भारतीय असैनिक सेवा बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब अंतर प्रांतीय राज्य प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में किया गया है. वह चार दिसंबर से आगामी 18 दिसंबर तक गोवा में 15 दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल रहेंगे. शारीरिक शिक्षक रजनीश पाण्डेय का अंतर प्रांतीय राज्य पर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन की जानकारी शिक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने दी. बताया कि रजनीश पाण्डेय पूर्व से खेल के जुझारू शिक्षक रहे हैं. वे फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे खेल में रेफरी,कोच का बेहतर प्रदर्शन जिला से लेकर राज्य स्तर तक दिखा चुके हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन