पूर्णिया में मौसम सुहाना, अगले 48 घंटे हल्की-मध्यम बारिश के आसार; 3-5 सितंबर को येलो अलर्ट
मौसम | Prabhat Khabar Network
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से पूर्णिया का मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जानें आगे कैसा रहेगा मौसम.
पूर्णिया : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और आसमान में छाये बादलों के कारण पूर्णिया का मौसम सुहाना बना हुआ है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि बुधवार को जिले के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.
आपके शहर में
आज कमजोर रहेगा धूप का असर
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को धूप का तेवर कमजोर रहेगा और अधिकांश समय आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है.
दिन में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
3 से 5 सितंबर तक भारी बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान में आगामी 3, 4 और 5 सितंबर को पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
कुल मिलाकर अगले दो दिनों तक बादल और बारिश से मौसम सुहाना बना रह सकता है, जबकि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए