पूर्णिया में पहली बार इस्कॉन का भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, 50 हजार श्रद्धालुओं के साथ विदेशी भक्तों के भी जुटने की उम्मीद
जानकारी देते इस्कॉन के सदस्य | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में पहली बार इस्कॉन सेंटर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन कर रहा है. 4 सितंबर को जिला स्कूल मैदान में होने वाले इस आयोजन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. विदेशी भक्तों के हरिनाम संकीर्तन से शहर भक्तिमय हो जाएगा.
पूर्णिया : पूर्णिया में पहली बार इस्कॉन सेंटर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. 4 सितंबर को जिला स्कूल मैदान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. आयोजकों के अनुसार महोत्सव में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी इस्कॉन के भक्त पूर्णिया पहुंचेंगे.
आपके शहर में
विदेशी भक्तों के हरिनाम संकीर्तन से गूंजेगा शहर
इस्कॉन के सदस्यों ने बताया कि विदेशी श्रद्धालु 3 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे. उनके विशेष हरिनाम संकीर्तन से शहर में भक्तिमय माहौल बनेगा. जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने में शहर के व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं समेत विभिन्न वर्गों के श्रद्धालु जुटे हुए हैं.
सुबह 7 बजे से शुरू होगा दर्शन
आयोजकों के अनुसार 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दिव्य दर्शन शुरू हो जाएंगे. महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा.
इस दौरान विदेशी और देशी भक्तों की ओर से विशेष रॉक कीर्तन और भजन संध्या आयोजित की जाएगी. भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.
1008 व्यंजनों का महाभोग और भव्य महाअभिषेक
जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य महाअभिषेक, 1008 व्यंजनों का महाभोग और महाआरती आयोजित की जाएगी. भगवान के जन्म के समय मध्यरात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव संपन्न होगा.
50 हजार श्रद्धालुओं को लेकर तैयारी
आयोजकों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. जिला स्कूल मैदान में कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
इस्कॉन समिति ने पूर्णिया और आसपास के लोगों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का साक्षी बनने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए