जिला स्कूल परिसर में विधायक ने किया सुधांशु कलामंच का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

जिला स्कूल परिसर में

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में विधायक निधि से निर्मित आधुनिक कला मंच का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने रंगकर्मी के साथ किया. इससे पहले कलाकार मिथिलेश राय, भाजपा नेता राजेश चौरसिया बूथ अध्यक्ष डब्लू पांडेय, कुमार रंजन, प्रध्यानाध्यपक अरशद आलम, शिक्षक नम्रता प्रसाद ने श्रीफल तोड़ा. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रंगकर्मियों की मांग पर कला साहित्य एवं संस्कृति क्षेत्र में विकास के लिए कला मंच का निर्माण किया गया है. इस कला मंच का नाम बिहार विधानसभा के प्रथम स्पीकर लक्ष्मी नारायण सुधांशु की याद में सुधांशु कलामंच रखा गया है. पूर्णिया के कला भवन का निर्माण साहित्यकार कवि कला प्रेमी महापुरुष लक्ष्मी नारायण सुधांशु जी ने कराया था. विधायक ने कहा कि विद्यालय के विकास एवं जनता की सुविधा के लिए जिला स्कूल में बेंच, डेस्क, बुक सेल्फ मुख्य सड़क के साथ वाकिंग ट्रेक, डीलक्स शौचालय, स्काउट एंड गाइड में शौचालय, डीएसए ग्राउंड में शौचालय का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है. उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा जल्द ही खेल मैदान एवं स्टेडियम का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा. कार्यक्रम में शशि साह, विजय मांझी, सचिन राय, अमृत चौरसिया, संजय मोहन प्रभाकर, उमेश दास, अशोक अग्रवाल, राजेश जैन, श्रवण साह आदि उपस्थित थे. फोटो. 14 पूर्णिया 12- उद्घाटन करते विधायक विजय खेमका

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन