गुलाबबाग में पड़ाव डालेंगे नेपाल, भूटान समेत पूर्वोत्तर राज्यों के कावंरिये

Updated:
विज्ञापन

जीरोमाइल के में पूर्वोत्तर भारत के असम, सिक्किम, बंगाल के साथ नेपाल से आने वाले कांवरिये पड़ाव डालेंगे. यहां भगवान पंचमुखी हनुमान का दर्शन कर कांवरिया देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे.

विज्ञापन

पूर्णिया. सावन माह की शुरुआत होते ही पूर्वोत्तर भारत का गेटवे का जाने वाला गुलाबबाग जीरोमाइल मंगलवार को पूरा शिवमय हो गया. पिछले कई सालों से आयोजित होने वाले कांवरिया शिविर की विधिवत शुरुआत महादेव के जयकारे के बीच समाजसेवी जितेन्द्र यादव ने शंखध्वनि और मंत्रोचार के साथ किया. उनके साथ कांवरियों की सेवा में दिन-रात तत्पर रहने वाले कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे. इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि यहां के सभी सदस्य नेपाल,कावरियों की सेवा कर पुण्य के भागी बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इस शिविर में वे अपनी ओर से भी पूरी सुविधा प्रदान करेंगे.गौरतलब है कि जीरोमाइल के इस शिविर में पूर्वोत्तर भारत के असम, सिक्किम, बंगाल के साथ नेपाल से आने वाले कांवरिये पड़ाव डालेंगे. यहां भगवान पंचमुखी हनुमान का दर्शन कर कांवरिया देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे. सोमवार को गुलाबबाग जीरोमाइल चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित शिविर के उद्घाटन के मौके पर गुलाबबाग के व्यापारी और शिव भक्त स्वयंसेवक सुबह से ही जुटने लगे थे. इधर, शिविर लगते ही केसरिया वस्त्रधारी कावरियों का बाबा के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया. अध्यक्ष बालेश्वर यादव, देवेन्द्र चोपड़ा, रंजीत सिंह,जनार्दन त्रिवेदी, राजू लोहिया, राजेश लाहोटी, दिलीप यादव, रंजीत कुमार, प्रेम राय, रवि चौधरी, मिट्ठू गुप्ता, सुरेन्द्र विनाकिया,बबलू चौधरी, प्रदीप जायसवालआदि के साथ तमाम सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे. अध्यक्ष बालेश्वर यादव ने बताया कि सोमवार को पहले सावन से ही से यहां कावरियों की पूरी भीड़ लगने लगी है. उन्होंने बताया कि यहां कांवरियों के इस इलाज को दवा और डाक्टर की विशेष सा व्यवस्था है जबकि उनके रहने, भोजन याद आदि की भी व्यवस्था की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन