उमावि जगनी चम्पानगर की प्रधानाध्यापिका हुईं सेवानिवृत
केनगर
केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के पीएम श्री बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगनी चम्पानगर की प्रधानाध्यापिका आशा शरण की सेवानिवृति उपरांत पूर्व प्रधानाध्यापक शंभु शरण मेहता की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय के ही सेवानिवृत्त शिक्षक जर्नादन मंडल ने कहा कि एक जिम्मेदार शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि आजीवन समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनी रहती है. नए प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में अमरेन्द्र कुमार जायसवाल ने पदभार ग्रहण किया. सम्मान समारोह में शिक्षक खंतर यादव , माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र प्र. यादव एवं जिला सचिव डा. रामशरण मेहता, पूर्व प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मेहता, आनंद पोद्दार, योगानंद मेहता, किशोर कुमार मेहता , शिक्षक शिव कुमार सुमन, दिनेश रजक ,प्रीति वर्मा, रेणु बाला, रचना कुमारी ,पूर्व प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी आदि ने भी विचार रखे. मंच संचालन शिक्षक डा. हरीश कुमार कर रहे थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए