PURNEA पूर्णिया में देर रात ओलावृष्टि व आंधी , कैमरे में कैद करने की होड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में बीती देर रात आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई.

विज्ञापन

— पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट PURNEA NEWS : पूर्णिया में बीती देर रात आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई. तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ हुई लगभग 10 से 15 मिनट तक हुई. इस ओलावृष्टि ने सड़क व लोगों के दरवाजे को कुछ समय तक ढक लिया. जैसे ही ओलावृष्टि शुरू हुई, कई लोग देर रात जगे हुए थे, जिन्होंने अपनी छतों और बरामदों से इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार टूटने और पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें हैं, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली बाधित रही. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय निम्न दबाव के कारण पूर्णिया और आसपास के सीमांचल इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन