घरेलू विवाद में फंदे से लटक गयी युवती, अस्पताल में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

धमदाहा थानाक्षेत्र

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद में युवती ने बहियार के कामत में दुपट्टे से फंदे से लटक गयी. परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका रेणु कुमारी (19) धमदाहा थानाक्षेत्र के मोगलिया पुरंदहा पश्चिम वार्ड नम्बर 14 तारिणी चौक निवासी फेकन पोद्दार की पुत्री थी. धमदाहा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कश्यप से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि युवती के सुसाइड की सूचना मिलने पर हम जब प्लाट कर गए तो पूछताछ में पता चला कि घरेलू विवाद के चलते अपने से फांसी लगाने की कोशिश की. उसके बाद घर के सभी लोगों के द्वारा धमदाहा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद ज्यादा सीरियस होने के चलते हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. अभी तक परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन नही दिया गया हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया. मृतका के पिता फेकन पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे घर से करीब पाच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बहियार में बने कामत पर मृतका अपने गले मे दुपट्टे का फंदा बनाकर बांस के बल्ले से लटक गयी. इसी बीच परिजनों की नजर पड़ी जिसके बाद उसे इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन